बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा के लिए टाटा बॉय कर चुकीं पूर्व एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। ये गुड न्यूज उन्होंने अपने फैंस को पति अनस सैयद के साथ मिलकर दी है। शादी के तीन साल बाद कपल पेरेंट बनने जा रहा है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में किया है। बता दें कि 'बिग बॉस 6' (Bigg Boss 6) से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। वे कई तमिल, तेलूगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी दिखाई दीं। लेकिन साल 2020 में सना ने सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने मुफ्ती अनस सैयद से निकाह कर लिया।