रेखा यहीं नहीं रूकीं उन्होंने रानी की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे, उत्साहजनक और दिल दहलाने वाला दोनों था, मैं शुरूआत से ही अपनी सीट के किनारे पर बैठी थी। 'बंगाल टाइग्रेस' केप्रदर्शन को देखना परम आनंद था, एक मां अपने बच्चों के लिए जी जान से लड़ती है। यह फिल्म दुनिया को देखने के लिए है कि 'मदर इंडिया' क्या है!' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस बार रानी दुर्गा मां 'परम मां' के सभी चेहरों को चित्रित करने वाली शाश्वत मां की भूमिका में थी, जो अनगिनत बार देखने लायक एक गहन प्रदर्शन है!