7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक की अर्जी के महीनों बाद बड़ा यू-टर्न! CM विजय की पत्नी संगीता ने वापस लिया केस

Vijay and Sangeetha Sornalingam Divorce: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने कथित तौर पर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है।
2 min read
Google source verification
Vijay and Sangeetha Sornalingam Divorce

CM विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक की अर्जी ली वापस (सोर्स: X-@LetsXOtt)

Vijay Divorce Petition: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की निजी जिंदगी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है। बताया जा रहा है कि चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट ने याचिका वापस लेने के बाद केस बंद कर दिया। हालांकि, इस पूरे मामले पर विजय या संगीता की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

तलाक की अर्जी वापस लेने का दावा

संगीता सोरनालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में हिस्सा लिया और औपचारिक रूप से अपनी याचिका वापस लेने की जानकारी कोर्ट को दी। इसके बाद अदालत ने मामले को बंद कर दिया।

याचिका में लगाए गए थे गंभीर आरोप

संगीता ने इस साल फरवरी में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। याचिका में उन्होंने कथित तौर पर व्यभिचार (एडल्टरी), इमोशनल नेगलेक्ट और वैवाहिक रिश्ते के पूरी तरह टूट जाने को तलाक का आधार बताया था। ये भी दावा किया गया था कि संगीता को साल 2021 में विजय के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप की जानकारी मिली थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि रिश्ता खत्म करने का भरोसा दिए जाने के बावजूद स्थिति नहीं बदली, जिससे उन्हें लगातार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

परिवार और आर्थिक जिम्मेदारियों को लेकर भी आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, याचिका में संगीता ने विजय पर परिवार से दूरी बनाने, भावनात्मक और आर्थिक सहयोग कम करने के भी आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने एलिमनी की मांग करने और चेन्नई के नीलांकरई स्थित पारिवारिक घर में रहने का अधिकार बनाए रखने का अनुरोध भी किया था।

सुनवाई में दोनों पक्ष शामिल कम हुए

बताया जाता है कि सुनवाई के दौरान विजय और संगीता व्यक्तिगत रूप से अदालत में कम ही उपस्थित हुए। उनकी ओर से वकील पेश होते रहे। दोनों पक्षों के वकीलों ने उनकी सार्वजनिक पहचान को देखते हुए सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों का हवाला दिया था। बता दें, विजय और संगीता का रिश्ता 1998 में यूनाइटेड किंगडम में सिविल रजिस्ट्रेशन से शुरू हुआ था। इसके बाद 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। उनके 2 बच्चे हैं बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा।