
सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले फेमस कॉमेडियन हैं। इंडस्ट्री में उन्होंने अपने टैलेेंट के दम पर पहचान बनाई है। दोनों को कई रियालिटी शोज में देखा गया है। दोनों अपनी गजब की कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि सुगंधा मिश्रा कॉमेडियन के साथ-साथ एक गजब की सिंगर भी हैं।
दोनों हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज अपलोड करते देखा गया है। दोनों की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। आए दिन वो कोई न कोई वीडियो अपलोड करते रहते हैं। अब दोनों ने कैटरीना और विक्की को लेकर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें वो दोनों की शादी को लेकर मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो में सुगंधा संकेत से पूछती हैं कि सुनों, तुम विक्की कौशल औऱ कैट की शादी में जा रहे हो। इसपर संकेत कहते हैं नहीं। सुगंधा पूछती है लेकिन क्यो। संकेत कहते हैं कि बुलाया ही नहीं तो क्यो जाना है। इसपर सुगंधा कहती है हां बात सही है क्योंकि हमने कौन सा बुलाया था जो वो बुलाएंगे। इस वीडियो पर लोग खूब ठहाके लगा रहे हैं।
बता दें कि ऐसी खबरें हैं कि विक्की और कैटरीना 7 से 9 दिसंबर के बीच शादी करने वाले हैं। दोनो राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी करेंगे। यहीं नहीं दोनों पहले मुम्बई में अपने घर पर कोर्ट मैरिज करेंगे उसके बाद हैलीकॉप्टर से राजस्थान के लिए रवाना होंगे। रॉयल वेडिंग की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इवेंट कंपनी इन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। इसी बीच रस्मों के दौरान होने वाले दूल्हा और दुल्हन के स्टे को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि कैटरीना और विक्की के लिए होटल के सबसे खास और महंगे कमरे बुक किए गए हैं।
मालूम हो कि शादी की रस्में सात दिसंबर से शुरू हो जाएंगी, जिसके बाद 9 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से कैट और विक्की सातों जन्म के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि होटल की बुकिंग 12 दिसंबर तक के लिए की गई है।
हालांकि दोनों ही पक्ष की तरफ से ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। दोनों इसको लेकर बात करते हुए परहेज कर रहे हैं। दोनों ही पक्ष की तरफ से किसी भी करीबी किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की है। इस बीच कल रात विक्की कौशल को कैटरीना के घर पर देखा गया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया को खूब पोज भी दिए।
Published on:
04 Dec 2021 08:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
