पुलिस ने स्वाति की बॉडी को कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है। स्वाति के पीजी में रहने वाले दोस्तों और उनके परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। यूट्यूबर स्वाति मेरठ की रहने वाली थीं। मुखर्जी नगर में वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं, लेकिन वह एग्जाम में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। स्वाति ने कई सालों तक एसएससी की भी तैयारी की, लेकिन यहां भी सफलता नहीं मिली। वह बार-बार फेल हो रही थीं।