
गौरव खन्ना ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट (सोर्स: Instagram-tellyreporter)
Gaurav Khanna Viral Post: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में शो के सेट से अपने पसंदीदा किरदार अनुज कपाड़िया के लुक में कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ गौरव का लिखा क्रिप्टिक कैप्शन अब फैंस के बीच उनकी वापसी को लेकर अटकलों की वजह बन गया है।
गौरव ने अपनी पोस्ट में पुरानी यादों को साझा करते हुए लिखा, “हर याद जोरदार नहीं होती। कुछ शांत और परमानेंट होती है, ये मैप बंद करने जैसा है, लेकिन यादें बनाए रखना” इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट को “सभी असली अनुज कपाड़िया फैंस” को डेडिकेट किया।
गौरव खन्ना के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक्टर ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के किरदार में वापसी करने वाले हैं? उनके कैप्शन में इस्तेमाल किए गए ‘मैप बंद करने’ जैसे शब्दों ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है।
हालांकि, गौरव ने अपनी पोस्ट में शो में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में उनकी पोस्ट को वापसी की पुष्टि नहीं माना जा सकता। यह भी संभव है कि एक्टर ने ‘अनुपमा’ में अपने सफर और अनुज कपाड़िया के किरदार से जुड़ी यादों को ही फैंस के साथ साझा किया हो।
‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार गौरव खन्ना के करियर के चर्चित टीवी किरदारों में रहा है। शो में अनुज और अनुपमा की कहानी को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। यही वजह है कि किरदार से जुड़ी गौरव की कोई भी पोस्ट सामने आते ही फैंस का ध्यान खींच लेती है।
अब गौरव खन्ना की इस क्रिप्टिक पोस्ट ने एक बार फिर अनुज कपाड़िया की वापसी की चर्चा छेड़ दी है। फिलहाल, फैंस को आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Updated on:
30 Sept 2026 04:59 pm
Published on:
30 Sept 2026 04:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
