
धुरंधर निर्देशक आदित्य धर ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ।
Dhurandhar Ddirector Aditya Dhar on Hanuman Ansh: विशाल चतुर्वेदी की 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर एक सरप्राइज हिट साबित हुई है। 2 करोड़ रुपये से कम बजट वाली ये फिल्म ने कमाई के मामले में भारत में अभी तक 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में वरुण धवन, नारायणी शास्त्री, प्र्रीति जिंटा, विवेक अग्निहोत्री और मधुर भंडारकर जैसे सेलेब्स ने फिल्म की प्रशंसा की है। अब इस लिस्ट में धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर 'हनुमान अंश' की जमकर तारीफ की है।
आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम पर 'हनुमान अंश' का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के लिए अपना प्यार जाहिर किया। उन्होंने इस पसत के कैप्शन में 'ओम', प्यार और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाए और फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी को टैग किया।
इससे पहले वरुण धवन ने भी 'हनुमान अंश' की तारीफ की थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मां के साथ थिएटर में यह फिल्म देखी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कृपया थिएटर जाकर 'हनुमान अंश' देखें। मैं अभी अपनी मां के साथ इसे देखकर आया हूं और यह एक शानदार अनुभव था। अपने माता-पिता को ले जाएं, दोस्तों के साथ जाएं। मैं हर किसी को यह फिल्म देखने की सलाह देता हूं। किसी ने मुझे यह वीडियो बनाने के लिए नहीं कहा था और न ही किसी ने मुझे बुलाया था; मैं बस ऐसा करना चाहता था। बचपन से ही मेरा भगवान हनुमान से जुड़ाव रहा है, लेकिन यह कुछ अलग ही है। यह पूरी ईमानदारी से बनाई गई फिल्म है। मैं इसे सिर्फ फिल्म नहीं कहूंगा, यह कुछ दिव्य है। आप जाएं और इसका अनुभव करें।"
प्रीति जिंटा ने फिल्म देखने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर “सीता राम” और “वाओ” लिखा। इसके बाद उन्होंने दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील करते हुए लिखा, “दोस्तों, इसे बिल्कुल मिस मत करना।”
वरुण पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने 'हनुमान अंश' देखने की सलाह दी है। कंगना रनौत ने भी पहले इस फिल्म की तारीफ की थी और इसे "सत्संग" बताया था। उन्होंने लोगों से थेरेपी सेशन छोड़कर थिएटर में यह फिल्म देखने की अपील भी की थी।
विशाल ने हाल ही में 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद बॉलीवुड से मिले रिस्पॉन्स के बारे में बात करते हुए कहा कि इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उन्हें बधाई देने के लिए संपर्क किया, जबकि पहले जब उन्होंने उनसे फिल्म को सपोर्ट करने के लिए कहा था, तो उन्होंने मना कर दिया था। रौनक के साथ हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, "जब फिल्म अच्छा करने लगी, तो कई लोगों ने मुझे बधाई देने के लिए फोन किया। मैं उनके नाम नहीं लेना चाहता। बधाई देने वालों में मधुर भंडारकर भी शामिल थे, जिनसे मैंने किसी तरह की मदद नहीं मांगी थी। हालांकि, मैं दूसरों का जिक्र नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैंने उनसे मदद मांगी थी, और उन्होंने मेरी मदद नहीं की। इसलिए, मैं अभी उनके नाम नहीं लेना चाहता, सिर्फ इसलिए कि वो मुझे बधाई दे रहे हैं।"
'हनुमान अंश' को विशाल चतुर्वेदी ने अपने बैनर 'स्वंभू मीडिया नेटवर्क' के तहत डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित है, जो आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा की जिंदगी की कहानी से प्रेरित है। इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी लक्ष्मी नारायण की है, जो आजदी से पहले के भारत में रहने वाला एक युवा लड़का है और अपनी मां की मौत के बाद भगवान की तलाश में घर छोड़ देता है। उत्तर भारत में उसकी यात्रा आखिरकार उसे नीम करौली बाबा के रूप में बदल देती है।
Updated on:
08 Sept 2026 07:41 pm
Published on:
08 Sept 2026 07:37 pm
