इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'फतह की शूटिंग का पहला खूबसूरत दिन।' पोस्ट में जैकी ने सोनू सूद को भी टैग किया है। जैकलीन के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बता दें कि 'फतेह' एक एक्शन थ्रिलर है, जो पंजाब पर ही आधारित है। फिल्म को सोनू सूद की होम प्रोडक्शन शक्ति सागर प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है।