
जया बच्चन का दिखा अलग अंदाज (सोर्स: instagram- viralbhayani)
Jaya Bachchan Fans Reaction: एक्ट्रेस जया बच्चन को 2 अक्टूबर को मुंबई में पति और एक्टर अमिताभ बच्चन और फेमस लेखक गुलजार के साथ एक बुक लॉन्च इवेंट में देखा गया। इस दौरान सामने आए कई वीडियो में जया गुलजार के साथ मुस्कुराती और हंसती नजर आईं। उनके साथ अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। जया का ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।
इवेंट के वीडियो में जया बच्चन गुलजार के साथ बातचीत करते हुए मुस्कुराती नजर आईं। वहीं, अमिताभ बच्चन भी उनके बगल में खड़े होकर हंसते दिखे। तीनों का ये कैंडिड पल कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।
जया बच्चन का पैपराजी के साथ अक्सर अलग तरह का व्यवहार चर्चा में रहता है। ऐसे में उन्हें इस तरह खुशमिजाज अंदाज में देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने जया की मुस्कान पर हैरानी जताई तो कुछ ने इस पल को पसंद किया।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा,“अरे जया जी हंसती भी हैं।” वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, “पहली बार हंसते हुए देखा, ये हंसती भी है।”
एक यूजर ने जया की मुस्कान को “जयाजी की वो मासूम मुस्कान” बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा, “वाह, वह एक बार मुस्कुरा रही हैं।” वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि जया इस दौरान सच में खुश नजर आ रही थीं। इस कैंडिड वीडियो में अमिताभ बच्चन और गुलजार के साथ जया बच्चन का ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है। हालांकि, कमेंट्स में कुछ लोगों ने जया के पैपराजी के साथ व्यवहार का जिक्र करते हुए भी प्रतिक्रिया दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जया बच्चन अगली बार ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं।
Updated on:
03 Oct 2026 01:35 pm
Published on:
03 Oct 2026 01:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
