3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये गैंग लीडर वाला शो नहीं है’, Rise and Fall 2 में गौतम से भिड़ीं कायरा-निहारिका तिवारी, जमकर सुनाई खरी-खोटी

Rise and Fall 2 Controversy: ‘Rise & Fall 2’ में गौतम और कायरा-निहारिका के बीच तीखी बहस देखने को मिली। ‘ये गैंग लीडर वाला शो नहीं है’ वाले बयान ने टकराव को और चर्चा में ला दिया।
2 min read
Google source verification
Rise and Fall Season 2

Rise and Fall 2 में गौतम से भिड़ीं कायरा-निहारिका (सोर्स: instagram-edit.som.361)

Rise and Fall 2 Contestants: ‘Rise and Fall 2’ में गेम के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव भी बढ़ता नजर आ रहा है। शो में कायरा और निहारिका की गौतम से तीखी बहस देखने को मिली। बातचीत के दौरान दोनों ने गौतम के सामने अपनी बात रखी और उनके गेम पर भी सवाल उठाए।

गौतम से भिड़ीं कायरा और निहारिका

गौतम गुलाटी के साथ बहस के दौरान कायरा और निहारिका तिवारी ने साफ कर दिया कि उन्हें किसी के दबाव में आकर गेम खेलने में दिलचस्पी नहीं है। बातचीत के दौरान उन्होंने गौतम की बातों का जवाब देते हुए कहा कि सिर्फ बातें करने से गेम में बढ़त साबित नहीं होती।

कायरा ने गौतम से कहा, “सिर्फ आप बात करते हो, आपकी दौड़ने में ऐसा कुछ है नहीं।” इसके बाद उन्होंने यह भी साफ किया कि अब गेम शुरू हो चुका है और वह किसी और के बारे में सोचकर अपना गेम नहीं खेलेंगी।

‘ये गैंग लीडर वाला शो नहीं है’

बहस के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात तब सामने आई, जब गौतम को जवाब देते हुए कहा गया, “ये वाला शो नहीं है, ये गैंग लीडर वाला शो भी नहीं है।”

इस दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच अपने-अपने गेम और ग्रुप को लेकर भी बात हुई। बहस बढ़ने के साथ माहौल और ज्यादा गरम हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के सामने अपनी बात रखी।

‘अब गेम शुरू हुआ है’

इस टकराव के दौरान गेम को लेकर यह भी साफ किया गया कि अब किसी के साथ चलने या किसी ग्रुप का हिस्सा बनने से ज्यादा जरूरी अपना गेम खेलना है। कंटेस्टेंट्स के बीच बदलते समीकरणों के बीच यह बहस शो के आने वाले एपिसोड्स को लेकर भी उत्सुकता बढ़ाती है।

‘Rise & Fall 2’ में ड्रामा, स्ट्रैटेजी, राइवलरी और बदलते अलायंस लगातार देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के हर फैसले के साथ गेम के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।