25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

The Paradise को मिली आलोचना तो नानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘क्रिटिक्स ने जो कमियां बताईं, उनसे सीखा’

The Paradise Movie: नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। आलोचना के बीच एक्टर ने ट्रोल्स और क्रिटिक्स के रिएक्शन पर प्रतिक्रिया दी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 46.25 करोड़ रुपये नेट की शुरुआती कमाई की।
2 min read
Google source verification
Nani The Paradise

किसी ने फिल्म को दिए 1.5 स्टार तो किसी ने किया ट्रोल (सोर्स: X-@CcInfilmin)

The Paradise Nani Reaction: साउथ स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिली-जुली, लेकिन काफी हद तक नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मजबूत शुरुआत की है। अब नानी ने फिल्म को मिले रिस्पॉन्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि उन्होंने दर्शकों का प्यार मिलने के साथ-साथ ट्रोल्स का भी मजा लिया।

नानी ने ट्रोल्स और आलोचना पर दिया रिएक्शन

शुक्रवार को नानी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर फिल्म को लेकर मिल रहे रिएक्शन पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने दर्शकों के सभी रिएक्शन और रिस्पॉन्स देखे हैं। एक्टर ने दर्शकों के प्यार के लिए शुक्रिया कहा और मजेदार ट्रोल्स का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने उनका भी मजा लिया।

नानी ने लिखा कि फिल्म को दर्शकों ने जिस तरह अपनाया, उससे वह खुश हैं। साथ ही उन्होंने क्रिटिक्स और रिव्यूअर्स की ओर से बताई गई कमियों से सीखने की बात भी कही। एक्टर के मुताबिक, फिल्म बनाने में उन्होंने काफी मेहनत की है और उनका मकसद दर्शकों को एक अलग तरह का अनुभव देना था। नानी ने आगे कहा कि फिल्म को सेलिब्रेट करना है या जज करना, यह दर्शकों का फैसला है। उन्होंने फिल्म के लिए दर्शकों के उत्साह और खुद के प्रति दिखाए गए प्यार के लिए भी आभार जताया।

बॉक्स ऑफिस पर ‘द पैराडाइज’ की अच्छी शुरुआत

मिले-जुले रिव्यू के बावजूद ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दर्ज की है। फिल्म के बुधवार के पेड प्रीव्यू से भारत में 11.60 करोड़ रुपये नेट कमाई हुई। इसके बाद गुरुवार को रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म की शुरुआती कुल कमाई 46.25 करोड़ रुपये नेट हो गई है। अब नजर फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर है।

1.5 स्टार देकर क्या लिखा गया?

फिल्म को लेकर एक रिव्यू में 1.5 स्टार दिए गए। रिव्यू में कहा गया कि नानी के फैंस के लिए फिल्म विजुअल ट्रीट हो सकती है, लेकिन कहानी को कुछ दर्शक कम प्रासंगिक और कुछ हद तक अविश्वसनीय मान सकते हैं। रिव्यू में यह भी कहा गया कि जो दर्शक ज्यादा हिंसा और एक्शन पसंद नहीं करते, उनके लिए फिल्म सही विकल्प नहीं हो सकती।

ऐसे में ‘द पैराडाइज’ को लेकर एक तरफ जहां नानी के अभिनय और फिल्म के विजुअल्स की चर्चा हो रही है, वहीं कहानी और एक्शन को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। इसी बीच नानी का यह रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने आलोचनाओं से सीखने की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग