26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनमोहन सिंह पर बन रही बायोपिक में ये कलाकार प्ले करेगा अटल बिहारी का किरदार, सामने आई तस्वीर

इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक बनने की मानों होड़ सी लग गई है। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी बायोपिक 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' बन रही है।

2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

Aug 17, 2018

pm atal bihari vajpayee

pm atal bihari vajpayee

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त की शाम 5.05 मिनट पर हुआ। उनका निधन इलाज के दौरान दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में हुआ। पिछले कुछ समय से उनकी हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई थी। जिसकी वजह से वह पिछले 11 दिनों से AIIMS में भर्ती थे। बता दें कि वे राजनीति के साथ अन्य कई और क्षेत्रों में भी सक्रीय थे। उन्हें साहित्य पढ़ना, कविताएं लिखना, और फिल्में देखने का भी बेहद शौक था। बता दें कि एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ये तस्वीर मनमोहन सिंह पर बन रही बायोपिक से है। जिसमें अटल बिहारी का रोल प्ले करने वाले एक्टर नजर आ रहे हैं।

इनकी बायोपिक में ये शख्स निभा रहा है अटल का रोल:
इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक बनने की मानों होड़ सी लग गई है। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी बायोपिक 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' बन रही है। इस बायोपिक में अटल बिहारी के भी किरदार को दिखाया गया है। एक तस्वीर सामने आई है जिसमें मनमोहन सिंह का रोल प्ले कर रहे अनुपम खेर, अटल बिहारी वाजपेयी से हाथ मिलाते दिख रहे हैं। अटल का किरदार निभाने वाले को देख हर कोई धोखा खा सकता है। इस एक्टर का नाम राम अवतार भारद्वाज है। यह इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का रोल प्ले करेंगे।

अनुपम खेर ने ट्विटर पर शेयर की ये तस्वीर:
अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फोटो को शेयर किया है। फोटो में उनके साथ एक्टर राम अवतार भारद्वाज नजर आ रहे हैं। जो हूबहू अटल बिहारी वाजपेयी की तरह नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने फोटो के कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा, 'फिल्म में राम अवतार भारद्वाज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका अदा करेंगे।'

हॉलीवुड की ये तीन फिल्में थीं अटल बिहारी की फेवरेट, सबसे ज्यादा पसंद थी 'बॉर्न फ्री'

'गोल्ड' बनी अक्षय की अबतक की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी, की इतने करोड़ की कमाई