'बाहुबली' फेम डायरेक्टर राजामौली ने कहा कि इस साल की ट्रॉफी के सबसे बड़े हकदार श्रेयस अय्यर हैं, क्योंकि उन्होंने कई बार अपनी टीम को हार की कगार से जीत की ओर मोड़ा है। साथ ही, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि विरोधी टीम के कोहली ने लगातार वर्षों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है, इसलिए वह भी इस ट्रॉफी के उतने ही हकदार हैं। ऐसे में, चाहे ट्रॉफी किसी को भी मिले, किसी एक का दिल टूटना तय है।