
गौतम गुलाटी के फैसले से मचा घमासान (सोर्स; instagram-kiddaanentertainment)
Rise and Fall Season 2: राइज एंड फॉल सीजन 2 में ‘अल्टीमेट रूलर’ बनने की रेस के बीच बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। इस हफ्ते रूलर्स को यह तय करने का अधिकार दिया गया कि रेस से किस कंटेस्टेंट को बाहर किया जाए। इसी दौरान गौतम गुलाटी ने शहजाद पूनावाला का नाम लिया। लेकिन मामला तब दिलचस्प हो गया, जब तेज प्रताप यादव ने खुद गौतम गुलाटी का नाम ले लिया।
शो में गौतम गुलाटी से पूछा गया कि उनके मुताबिक कौन ‘अल्टीमेट रूलर’ बनने के लायक नहीं है। इस पर उन्होंने बिना ज्यादा सोचे शहजाद पूनावाला का नाम लिया।
गौतम ने कहा, “शहजाद का नाम लेना चाहूंगा। इट्स डन एंड डस्टेड। ओके, आई डोंट इवन केयर अबाउट इट।” गौतम के इस फैसले के बाद शहजाद ने भी उनकी बात पर प्रतिक्रिया दी और कहा, “गौतम भाई, मेरा नाम लिया आपने।” गौतम ने इस पर बेपरवाही भरे अंदाज में कहा कि शहजाद उन्हें चाहे जितनी भी गालियां दें, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद शहजाद उनसे प्यार करते हैं।
जहां गौतम गुलाटी ने शहजाद पूनावाला को निशाना बनाया, वहीं तेज प्रताप यादव ने भी अपना फैसला सुनाते हुए गौतम का नाम ले लिया। तेज प्रताप के इस अचानक लिए गए फैसले से गौतम हैरान रह गए।
इस तरह ‘अल्टीमेट रूलर’ की रेस में समीकरण अचानक बदलते नजर आए। अब इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट को रेस से बाहर होना पड़ेगा, यह शो में आगे साफ होगा।
राइज एंड फॉल सीजन 2 में कंटेस्टेंट्स के बीच रूलर बनने की होड़ जारी है। इस हफ्ते रूलर्स को एलिमिनेशन से जुड़ा अहम फैसला लेने का अधिकार मिलने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। एक हालिया एपिसोड में शहजाद ने कहा कि उन्हें अक्सर ऐसा लगता है कि हर स्थिति में समझौता उन्हें ही करना पड़ता है।
Updated on:
05 Oct 2026 04:03 pm
Published on:
05 Oct 2026 04:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
