28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राइज एंड फॉल 2’ में दूसरे ही दिन हुई हिंसा, शहजाद पूनावाला पर हाथ उठाकर ये कंटेस्टेंट हुआ शो से बाहर

Siwet Tomar Evicted Rise And Fall 2: प्राइम के शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में दूसरे ही दिन हिंसा देखने को मिली और शो से एक मजबूत कंटेस्टेंट एविक्ट हो गया। जी हां, शहजाद पूनावाला को धक्का देने के चलते शिवित तोमर को शो से बाहर कर दिया गया है।
2 min read
Google source verification
Siwet Tomar Evicted Rise And Fall 2

शहजाद पूनावाला, शिवित तोमर, स्वरा भास्कर (फोटो सोर्स- primeVideo)

Siwet Tomar Evicted Rise And Fall 2: वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन शो में विवाद और टकराव का दौर शुरू हो गया है। अब एक नए प्रोमो में शिवित तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है, जो आगे चलकर हाथापाई की स्थिति तक पहुंचती दिखाई देती है। इस दौरान स्वरा भास्कर दोनों के बीच आती हैं और शिवित को रोकती नजर आती हैं। इसी प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर शिवित के शो से बाहर होने की खबरें भी चर्चा में हैं। हालांकि, उनके एलिमिनेशन की आधिकारिक पुष्टि एपिसोड प्रसारित होने से पहले नहीं हुई है।

शिवित और शहजाद में क्यों हुआ विवाद?

सामने आए प्रोमो में पेंटहाउस में मौजूद कंटेस्टेंट्स से पूछा जाता है कि उनमें से कौन ‘अल्टीमेट रूलर’ बनने के काबिल नहीं है। इस दौरान शहजाद पूनावाला शिवित तोमर का नाम लेते हैं। शहजाद का कहना है कि शिवित करण पटेल की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं।

यह बात शिवित को पसंद नहीं आती और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। शिवित शहजाद पर पलटवार करते हुए कहते हैं कि जब उन्हें स्वरा भास्कर के खिलाफ खड़ा होना था, तब उन्होंने उनसे समर्थन मांगा था। इसी दौरान शिवित ने शहजाद को ‘सेवक’ कहकर भी संबोधित किया।

स्वरा भास्कर ने बीच में आकर रोका

बहस उस समय और बढ़ जाती है, जब शहजाद शिवित के स्वरा के साथ खड़े होने की बात उठाते हैं। वह शिवित के पुराने बयान का भी जिक्र करते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह स्वरा से तब तक बात नहीं करेंगे, जब तक वह राजपूत महिलाओं को लेकर अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगतीं।

इसके बाद प्रोमो में शिवित काफी आक्रामक अंदाज में शहजाद की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं। इसी दौरान स्वरा भास्कर दोनों के बीच आ जाती हैं और शिवित को रोकते हुए कहती हैं, 'उसे मत मारो' हालांकि प्रोमो से यह स्पष्ट नहीं होता कि शिवित ने वास्तव में शहजाद पर हाथ उठाया या नहीं।

क्या शिवित हुए शो से बाहर?

इस झड़प के बाद सोशल मीडिया पर शिवित तोमर के शो से बाहर किए जाने की खबरें तेजी से फैल रही हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि शहजाद के साथ कथित तौर पर फिजिकल होने के बाद शिवित को शो से निकाल दिया गया है। हालांकि, फिलहाल इसे आधिकारिक रूप से पक्का नहीं माना जा सकता।

शिवित इससे पहले 'रोडीज', 'स्प्लिटस्विला' और 'द 50' जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। वहीं शहजाद पूनावाला राजनीतिक टिप्पणीकार और पूर्व बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं और अब रियलिटी शो के जरिए टेलीविजन की दुनिया में नजर आ रहे हैं।

15 कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहा है मुकाबला

'राइज एंड फॉल सीजन 2' में कुल 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को रुलर्स और वर्कर्स दो समूहों में बांटा गया है। रूलर्स पेंटहाउस में रहते हैं, जहां उन्हें कई सुविधाएं मिलती हैं और उन्हें फैसले लेने की ताकत भी हासिल होती है। दूसरी ओर वर्कर्स को कई तरह के काम करने पड़ते हैं और उन्हें कम सुविधाएं मिलती हैं।

शो में गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, करण पटेल, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, शिवित तोमर समेत कई चेहरे शामिल हैं। शो की मेजबानी पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं और इसका प्रसारण रोजाना एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग