24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सारा अली खान से पूछा- ‘क्या आप बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं?’, आयुष्मान खुराना भी बोले- जवाब दो

Sara Ali Khan Reaction: 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के दौरान सारा अली खान से पूछा गया कि क्या वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। आयुष्मान खुराना ने भी उनसे जवाब देने को कहा।
2 min read
Google source verification
Sara Ali Khan beauty

सारा अली खान की खूबसूरती पर पूछा ऐसा सवाल (सोर्स: instagram-the.vikramrathore)

Sara Ali Khan And Ayushmann Khurrana:सारा अली खान और आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन में जुटे हैं। प्रमोशन के दौरान दोनों से जुड़े एक सवाल ने खूब ध्यान खींचा। सारा से सीधे पूछा गया कि क्या उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस माना जाए। सवाल सुनकर आयुष्मान भी मजाकिया अंदाज में सारा से जवाब देने की अपील करते नजर आए।

'क्या हम ऐसा मानें कि आप सबसे खूबसूरत हैं?'

फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा से पूछा गया, “क्या हम ऐसा मानें कि आप हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ब्यूटीफुल एक्टर हैं?” सवाल सुनकर आयुष्मान ने भी सारा से इसका जवाब देने को कहा।

सारा ने आखिर में मजाकिया अंदाज में सवाल को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें यह मानने की इजाजत है। इस पूरे मजेदार सेगमेंट के दौरान आयुष्मान और सारा की बातचीत ने माहौल हल्का-फुल्का बनाए रखा।

सारा ने आयुष्मान के साथ काम करने को लेकर क्या कहा?

प्रमोशन के दौरान आयुष्मान से सारा के साथ काम करने का अनुभव भी पूछा गया। एक्टर ने सारा की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा शानदार होता है। उन्होंने सारा को सेट पर 'वंडरफुल एनर्जी' बताया। दोनों की बातचीत और मजाकिया अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर 'उड़ता तीर' को आकाश ए कौशिक ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म स्पाई-कॉमेडी बताई गई है और 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा और आयुष्मान की यह मजेदार बातचीत भी अब दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

यूजर्स ने सारा के लुक पर किए कमेंट

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सारा के लुक और उनके अंदाज पर भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि सारा करिश्मा कपूर जैसी क्यों लग रही हैं। दूसरे ने उन्हें 'बहुत शरारती लड़की' बताया।

वहीं, कुछ यूजर्स ने सारा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए दूसरी एक्ट्रेसेज के नाम भी गिनाए। एक यूजर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में और भी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। एक अन्य यूजर ने सारा की आवाज और उनके मजेदार सवाल-जवाब वाले अंदाज को लेकर टिप्पणी की। कुछ कमेंट्स में पुराने टीवी और फिल्म प्रमोशन के किस्सों का भी जिक्र किया कि ये सारी फिल्मों में ऐसे ही बोलती है क्या।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग