Pathaan : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म 'पठान' (Pathaan) का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि दूसरी ओर फिल्म को लेकर काफी बवाल भी मचा हुआ है। गुजरात समेत अन्य राज्यों में पठान को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि वह फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। आपको बता दें कि यह सारा बवाल तब शुरू हुआ जब फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) रिलीज किया गया। दीपिका पादुकोण ने गाने में भगवा रंग (Saffron Controversy) की बिकिनी पहनी थी, जिस पर खूब बवाल मचा। अब इस मामले पर पहली बार शाहरुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।