
जमुई मामले के बीच शैरन वर्मा का बयान वायरल (सोर्स: x-@TheRebel_IN)
Sharon Verma Statement On Jamui Incident: स्टैंड-अप कॉमेडियन शेरोन वर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिहार के जमुई में हुए मामले के संदर्भ में महिलाओं की आजादी और समाज की सोच पर बात करते हुए शेरोन ने सवाल उठाया कि महिलाओं के रात में बाहर निकलने को लेकर सवाल क्यों किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि असली समस्या महिलाओं के रात में घूमने से ज्यादा उस सोच में है, जो उनके फैसले पर सवाल उठाती है।
वायरल क्लिप में शेरोन वर्मा कहती नजर आ रही हैं, “उनकी प्रॉब्लम ये नहीं है कि वो रात में घूम रही हैं, उनकी प्रॉब्लम ये है कि कोई लड़की उनके साथ क्यों नहीं घूमती।” अपने बयान के जरिए शैरन ने महिलाओं की पर्सनल फ्रीडम और समाज की उम्मीदों पर बात की। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि किसी महिला के रात में बाहर होने को लेकर समाज इतनी जल्दी सवाल क्यों खड़े करने लगता है।
उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं की आजादी, जेंडर नॉर्म्स और पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सामाजिक मानदंडों को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
शेरोन के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और अपनी पसंद से कहीं आने-जाने की आजादी की बात की। वहीं, कुछ यूजर्स ने बिहार की सामाजिक सोच और वहां की संस्कृति को लेकर भी टिप्पणियां कीं। तो कुछ प्रतिक्रियाओं में यूजर्स ने जमुई मामले को लेकर गुस्सा जाहिर किया। हालांकि, कई कमेंट्स में आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया।
शेरोन के बयान का मूल सवाल महिलाओं के रात में बाहर निकलने को लेकर समाज की प्रतिक्रिया पर केंद्रित है। उनकी टिप्पणी ने एक बार फिर इस बहस को चर्चा में ला दिया है कि महिलाओं के लिए रात में बाहर निकलने को लेकर समाज की सोच पुरुषों से अलग क्यों होती है।
Updated on:
22 Sept 2026 12:55 pm
Published on:
22 Sept 2026 12:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
