वीडियो में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अवॉर्ड लेते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं अपनी फैमिली, मेरे फ्रेंड्स, मेरी टीम किसी को भी यह अवॉर्ड डेडीकेट नहीं करूंगी क्योंकि यह मेरी मेहनत है, तू मेरा है और मेरा ही रहेगा। ठीक है, सुनो एक चीज और… मैं एक बंदे को शुक्रिया कहना चाहती हूं। थैंक यू मेरी लाइफ में आने के लिए… मुझ में इतना इन्वेस्ट किया कि आज मैं यहां पहुंची हूं। थैंक यू सिद्धार्थ शुक्ला। दिस इज फॉर यू।'