दरअसल, जिस तरह से करण जौहर के बैनर तले हंपटी और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में अलग तरह का रोमांस सभी को देखने को मिला था, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की ये फिल्में भी कुछ वैसी ही होने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल अपनी फिल्म योद्धा को लेकर बिजी हैं और कियारा आडवाणी भी इस साल कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी।