अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए स्मृति ईरानी ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान अपने बारें कुछ ऐसी पर्सनल बातें बताई, जिन्हें सुनकर आपका दिल भी रो पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किस तरह से उन्होंने अपने संघर्ष भरे दिनों को निकाला है। एक समय था जब उन्होंने मुंबई के McDonald आउटलेट में बतौर क्लीनर काम किया था। जिसके लिए उन्हें महीने में 1500 रुपये मिलते थे।
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म Bholaa First Review, जानें कैसी है फिल्म
एक समय ऐसा भी था जब स्मृति ईरानी को लाइफ में आगे बढ़ने के लिए अपने ही परिवार वालों के सामने संघर्ष करना पड़ा था। लेकिन शुरू से ही Smriti Irani के सपने बड़े थे। इसलिए जब उन्हें मिस इंडिया कंटेस्टेंट के लिए 1 लाख रुपयों की जरूरत थी। तब उन्होंने अपने पिता से 1 लाख की रकम लोन के तौर पर उधार ली थी। लेकिन पिता ने पैसे देने के लिए स्मृति के सामने एक शर्त रखी थी। वह शर्त यह थी कि उन्हें इंटरेस्ट के साथ 1 लाख रुपए वापस लौटाने होंगे, और अगर वह दिए गए टाइम के मुताबिक ऐसा नहीं कर पाईं तो उनके पिता उनकी शादी अपनी मर्जी के लड़के से कर देंगे। यह शर्त उस समय स्मृति ने मंजूर तो कर ली थी। लेकिन इन रुपयों को चुकाने के लिए उन्हें और भी ज्यादा संघर्ष से गुजरना पड़ा था।