20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यूट्यूब के अंबानी’ टैग पर सौरभ जोशी ने दिया बड़ा बयान, अपनी संपत्ति और कमाई पर उड़ रही अफवाहों पर किया खुलासा

Sourav Joshi Video: यूट्यूबर सौरभ जोशी ने उन तमाम अफवाहों पर बयान दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने अपनी पत्नी के कहने पर 1 करोड़ रुपये खर्च कर डांडिया पार्टी का आयोजन किया था। साथ ही उन्होंने यूट्यूब के अंबानी टैग पर भी रिएक्शन दिया।
2 min read
Google source verification
Sourav Joshi react on Tag Ambani Of Youtube and her property and 1 crore dandiya

सौरभ जोशी ने नए व्लॉग में 1 करोड़ की डांडिया पार्टी का आयोजन करने के खबरों पर दिया बयान (Photo Source- Youtube/@souravjvlogs)

Sourav Joshi On Tag Ambani Of Youtube: देश के सबसे फेस और टॉप यूट्यूबर्स में शुमार सौरव जोशी (Sourav Joshi) अक्सर अपनी जिंदगी और व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर उनके बारे में एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट के कहने पर परिवार के लिए एक निजी डांडिया पार्टी का आयोजन किया था और इस पर पानी की तरह 1 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। इन तमाम अफवाहों और दावों से परेशान होकर अब खुद यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने नए व्लॉग में आकर उन खबरों पर रिएक्शन दिया है।

"सब फेक न्यूज है, इंस्टाग्राम की हर बात पर भरोसा मत करो"- सौरभ जोशी

सौरभ जोशी ने अपने नए व्लॉग वीडियो में बेहद स्पष्ट अंदाज में इन सभी अफवाहों को खारिज किया है और कहा है कि उनके और उनके परिवार के बारे में फैलाई जा रही सभी बातें पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी हैं। उन्होंने अपने फैंस को समझाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोग व्यूज और लाइक्स के लिए कुछ भी छाप देते हैं।

व्लॉग में इस मुद्दे पर बात करते हुए सौरभ ने कहा, "एक चीज के बारे में और बात करनी है, हमने डांडिया नाइट कराई थी ना, तो ये चल रहा है कि मैंने वो अपने परिवार के लिए और अवंतिका के कहने पर पर्सनल 1 करोड़ रुपये लगा के डांडिया नाइट कराई है, जो बिल्कुल फेक न्यूज है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है दोस्तों।"

सौरव ने आगे साफ किया कि इस डांडिया नाइट का आयोजन केवल उनके निजी परिवार के लिए नहीं था, बल्कि इसमें उनके समाज और पूरे परिवार के लगभग 100 से 150 लोग शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करने की कोई जरूरत ही नहीं थी। उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर बात पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

"मैं यूट्यूब का अंबानी नहीं हूं"- कमाई और संपत्ति की चर्चा पर बोले यूट्यूबर

सोशल मीडिया पर अक्सर सौरभ जोशी की लग्जरी लाइफस्टाइल, भारी-भरकम फैन फॉलोइंग और कमाई को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तो उन्हें 'यूट्यूब का अंबानी' तक कहा जा रहा है। इन तुलनाओं और अफवाहों पर हंसते हुए सौरभ ने साफ कर दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है मैं कोई यूट्यूब का अंबानी नहीं हूं।

मालूम हो कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सौरभ जोशी की महीने की कमाई यूट्यूब व्यूज, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सरशिप के जरिए काफी अच्छी खासी बताई जाती है, और उनकी कुल संपत्ति को लेकर भी इंटरनेट पर कई तरह के अनुमान लगाए जाते हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई है और खुद सौरभ भी अपनी कमाई को लेकर खुलकर बात करने से बचते हैं। बहरहाल, 1 करोड़ की डांडिया पार्टी वाली झूठी अफवाह पर विराम लगाकर सौरभ ने साफ कर दिया है कि उनके नाम से उड़ने वाली हर हवा हवाई खबर सच नहीं होती।