
Talwiinder And Disha Patani (सोर्स: x)
Talwiinder Shows Middle Finger To Paps: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खासकर पंजाबी सिंगर और म्यूजिशियन तलविंदर (Talwiinder) के साथ उनके अफेयर की खबरों ने बाजार को गर्म कर रखा है। इसके साथ ही, नूपुर सेनन के मुंबई रिसेप्शन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दिया है। बता दें, इस वीडियो में तलविंदर पैप्स पर बुरी तरह भड़कते और उन्हें 'मिडल फिंगर' दिखाते नजर आ रहे हैं।
मंगलवार, 13 जनवरी को कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में रखा गया था, जिसमें दिशा पाटनी और तलविंदर को एक साथ देखा गया। हालांकि, दोनों ने मीडिया के सामने एक साथ पोज देने से परहेज किया, लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब तलविंदर, दिशा पाटनी, मौनी रॉय और अलेक्जेंडर इलिक के साथ लिफ्ट से बाहर निकल रहे थे।
पैप्स ने जैसे ही उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू किया, तलविंदर असहज हो गए। उस समय उन्होंने अपना सिग्नेचर मास्क नहीं पहना हुआ था। रिकॉर्डिंग से नाराज होकर तलविंदर ने कैमरे की तरफ अपनी बीच की उंगली (Middle Finger) दिखा दी और अजीबोगरीब पोज देने लगे। उनके दोस्त ननव (Nanav) ने बीच-बचाव करते हुए पैप्स से रिकॉर्डिंग बंद करने की गुजारिश की और जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
कुछ फैंस तलविंदर के इस बर्ताव को 'बदतमीजी' करार दे रहे हैं, तो वहीं कई लोग उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। सपोर्टर्स का कहना है कि हर किसी को अपनी प्राइवेसी का हक है और बिना मर्जी के कैमरा घुसाना गलत है। तो वहीं, एक यूजर ने लिखा, "वे भी इंसान हैं, उन्हें उनका पर्सनल स्पेस मिलना चाहिए।" दूसरे यूजर ने पैपराजी पर निशाना साधते हुए कहा, "क्या तुम लोगों में आत्मसम्मान नहीं है? बेइज्जती सहने के बाद भी इसे पोस्ट कर रहे हो।"
बता दें, दिशा पाटनी और तलविंदर के डेटिंग की खबरें तब शुरू हुई थीं, जब दोनों को उदयपुर में नूपुर सेनन की शादी में एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया था। तब से ही दोनों को हमेशा साथ स्पॉट किया जा रहा है। हालांकि, दिशा या तलविंदर में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है। तालविंदर से पहले दिशा पाटनी का नाम लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा, लेकिन दोनों का रिश्ता कभी कन्फर्म नहीं हो पाया। अब तलविंदर के इस आक्रामक व्यवहार ने एक बार फिर उन्हें और दिशा के रिश्ते को चर्चा में ला दिया है।
Updated on:
14 Jan 2026 12:57 pm
Published on:
14 Jan 2026 12:53 pm

बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
