5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन आठ दिनों में यूपी के ड्राइवर और कंडक्टर्स को मिलेगा मोटा ईनाम, जानिए क्या करना होगा

पांच से 12 नवंबर तक परिवहन निगम द्वारा चालक और परिचालकों का किया गया अवकाश निरस्त, प्रोत्साहन राशि के लिए मिलेंगे 2800 रुपये
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 31 Oct 2018, 11:04 AM IST

एटा। दीपावली का पर्व नजदीक आ रहा है। ऐसे में रोडवेज बसों के ड्राइवर और कंडक्टर की छुट्टी को रद किया गया है। लेकिन, इस एवज में उन्हें प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया गया है। पांच नवंबर से 12 नवंबर तक यात्रियों की भारी भीड़ रोडवेज बसों से निकलेगी, इसे ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के चालक और परिचालकों के अवकाश निरस्त किए गए हैं। दीपावली पर पांच से बारह नवंबर तक लगातार सेवाएं देने वाले चालक परिचालकों को 2800 रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रबंध निदेशक परिवहन निगम ने इस दौरान बसों के चक्कर बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

दीपोत्सव पर्व की तैयारियों में जुटा विभाग
दीपोत्सव पर्व की शुरुआत हो रही है। परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को सुविधाओं का लाभ देने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। अधिक लोड और चक्कर बढ़ाने के लिए बसों की मरम्मत की जा रही है। वहीं लंबे रूट की गाडिय़ों में टायर, कमानी बैटरी आदि को बदला जा रहा है। ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो। प्रभारी एआरएम मुजीब अहमद ने बताया कि दीपावली के मौके पर विभिन्न मार्गों पर जहां बसों के चक्कर बढाए जाएंगे। वहीं चालक परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। पांच से 12 नवंबर तक नियमित सेवाएं देने वाले स्टाफ को 2800 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डिपो में 125 निगम और 43 अनुबंधित बसें संचालित है। सवारियों की मांग के अनुरूप विभिन्न मार्गों पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगीं। दिल्ली, आगरा आदि व्यस्ततम मार्गों पर बसों के साथ ही चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे।

ट्रेन में नहीं मिल रहे रिजर्वेशन
दीपावली पर्व के लिए लोगों का घर आने का सिलसिला शुरू हो रहा है। इसके लिए ट्रेन रिजर्वेशन कराए जा रहे हैं। लेकिन, लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल रहे हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रोजाना सैकड़ों लोग रिजर्वेशन के लिए पहुंच रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश