आपको बता दें ये पूरा मामला पिंजरी सुम्मेर सिंह गांव का है जहां के शिवमंगल सिंह राठौर रिटायर फौजी है,उनके बड़े बेटे की बहू सुमनलता ने बताया कि उनके ससुर के तीन बेटे है,मेरे पति खेतीबाड़ी करके पेट पालते हैं, हमारे ससुर ने हम लोगो को अपनी जायजाद में कोई हिस्सा नहीं दिया है और आज वह खेत मकान सहित पूरी जायजाद का बैनामा करने के लिए एक बेटे के नाम करने अलीगंज तहसील आए थे, जब हमने हमने अपने हक की बात करते हुए इसका विरोध किया तो मेरे ऊपर तहसील परिसर में इन लोगो ने हमला कर दिया,वही वहा पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो वनाकर शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वीडियो वायरल में ये दोनो पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे है जिसका संज्ञान रजिस्टार ने लेकर दोनों पक्षों के बैनामा करने से रोक लगा दी है।