6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

बता दें कि दो महीने में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर यह नौंवा छापा है।

less than 1 minute read
Google source verification

एटा

image

Amit Sharma

Oct 31, 2018

Illegal Weapon

दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

एटा। जिले में लगातार अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा हो रहा है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है फिर भी अवैध हथियारों का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर एटा पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया है। बता दें कि दो महीने में अवैध हथियारों का धंधा करने वालों के खिलाफ यह नौंवी कार्रवाई है।

कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है अवैध हथियार कारोबार

जनपद एटा में अवैध हथियारों का भारी मात्रा में गुपचुप तरीके से निर्माण किया जाता है। यही वजह है कि लम्बे समय से जनपद में अवैध हथियार फैक्ट्री एक कुटीर उद्योग का रुप ले चुका है। बीते दो माह में एटा पुलिस ने नौंवी अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार से जुड़े असलहा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

अवैध हथियार के बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा

बताया जा रहा है कि थाना जैथरा पुलिस को मिली एक सूचना के बाद पुलिस ने अहमदपुर तिराहे के निकट नहर की पुलिया के समीप के खेतों में लम्बे समय से चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई कर मौके से 10 बने व एक अधबने तमंचे के साथ ही भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक असलहा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया। असलहा तस्कर अनूप शातिर अपराधी है और लम्बे समय से ये लोग अंतरर्जनपदीय गैंग बनाकर अवैध शस्त्र के कारोबार से जुड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किये गये असलहा तस्कर से पूछताछ कर अवैध शस्त्र के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।