12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा घोटाला: शौचालय के नाम पर सचिव ने हड़पे एक करोड़ रुपए, गिरफ्तार

शौचालय बनाने के नाम पर एटा जिले के जैथरा ब्लाक में बड़ा घोटाला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 23 Dec 2017, 2:32 PM IST

toilet scam

एटा। जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है। जैथरा ब्लाक के पंचायत सचिव ने प्रधानों के साथ मिलकर बिना शौचालय बनाए एक करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम हड़प ली और फरार हो गया। विभाग में जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पूरा मामला संज्ञान में आते ही जिला पंचायत राज अधिकारी ने थाने में आरोपी सचिव के विरुद्ध मामला दर्ज करा दिया। आरोपी सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छह माह से फरार था आरोपी सचिव
जैथरा ब्लाक के पंचायत सचिव रवि कुमार के विरूद्ध तीन जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस की हीलाहवाली व मिलीभगत के कारण ही रिपोर्ट होने के लगभग छह माह तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। इस दौरान आठ पंचायतों के विकास कार्य भी उसी सचिव से विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार कराये रहे थे। जानकारी के मुताबिक 12 अक्टूबर तक 44 लाख से ज्यादा रुपए शौचालय निर्माण कराने के नाम से 10 चेक के जरिए निकाले गए। विभागीय अधिकारियों को जैसे ही इतनी बड़ी धनराशि निकालने का पता चला तो संबंधित सचिव से पूछताछ कर जानकारी ली गई।

शौचालय के नाम पर निकाली रकम
इस संबंध में डीपीआरओ द्वारा 14 दिसंबर को सचिव रवि कुमार के विरूद्ध नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर निकाली गई धनराशि का विवरण उपलब्ध कराये जाने की हिदायत देते हुए जवाब न देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत वरना से 370000 व गड़ी रोशन गांव से 663000 रुपए शौचालय के नाम से तथा ग्राम पंचायत मौकमपुर से 133000 रुपे की निकासी की गई। जिसके बाद आरोपी सचिव फरार हो गया था।

आरोपी सचिव को भेजा जेल
मुख्य विकास अधिकारी उग्रसेन पांडेय ने बताया कि शौचालय की धनराशि हड़पने के आरोप में पंचायत सचिव रवि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। इस घोटाले में जो भी लोग शामिल होंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी सचिव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।