इटावा. जिले में सहसों थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपने ही खेत पर नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त घटना की जांनकारी परिजनों को एक चरवाहे द्वारा दी गई, तो घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने किसान के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त मामले में किसान की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।