अखिलेश ने किया ट्वीट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खजांची को गोद में लिए तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, 'नोटबंदी में बैंक की कतार में जन्मा 'ख़ज़ांची' एक साल का हो गया, लेकिन उसके घरवालों का खाता आज भी ख़ाली है। वो काला धन वापस आने की झूठी उम्मीदों की क़तार में आज भी खड़े हैं। वो ग़रीब-भोले लोग तो ये भी नहीं जानते कि “राजनीतिक जुमला” किसे कहते हैं।