11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूर्ति लगाने में भी सीएम योगी पर भारी पड़े अखिलेश यादव, कर दिया बड़ा ऐलान

लोकसभा चुनावों की महाभारत से पहले सपा के सुल्तान सिर्फ श्रीकृष्ण की मूर्ति नहीं, बल्कि दुर्योधन की मूर्ति भी लगवाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 14 Nov 2017, 12:03 PM IST

akhilesh yadav

इटावा. लोकसभा चुनावों की महाभारत से पहले सपा के सुल्तान सिर्फ श्रीकृष्ण की मूर्ति नहीं, बल्कि दुर्योधन की मूर्ति भी लगवाएंगे। सैफई में निर्माणाधीन स्कूल में 51 फीट ऊंची श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ-साथ महाभारत के कई अन्य पात्रों की प्रतिमाएं भी लगायी जाएंगी। मकसद है नई पीढ़ी को महाभारत और यदुवंश की गौरवगाथा से परिचित कराना।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस को जीत मिलने की ये है बड़ी वजह, खुलासे के बाद बीजेपी नेताओं में मचा हड़कंप

स्कूल परिसर में नजर आएंगे महाभारत के प्रसंग

अयोध्या में राममंदिर के जवाब में इटावा में 51 फीट ऊंची कृष्ण प्रतिमा लगाने के मुद्दे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि यहां धर्म की राजनीति जैसा कुछ नहीं है। प्रभु श्रीकृष्ण यदुवंश के गौरव हैं और उन्होंने महाभारत में बड़ी भूमिका निभाई थी। कृष्ण के गीता उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। इसी नाते सैफई के निर्माणाधीन कालेज में यदुवंश के गौरव की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया है। इसी परिपेक्ष्य में कालेज परिसर में दुर्योधन, भीष्म, युधिष्ठिर और अर्जुन समेत कई अन्य पात्रों की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी। प्रत्येक मूर्ति के साथ में संबंधित का महाभारत में किरदार और योगदान भी लिखा जाएगा।

यह भी पढ़ें - पार्टी की बंपर जीत का कांग्रेस के इस नेता ने खोला राज, बीजेपी को होने जा रहा है और बड़ा नुकसान

50 टन है 51 फीट ऊंची श्रीकृष्ण की मूर्ति का वजन

सपा के सुल्तान ने बताया कि श्रीकृष्ण की मूर्ति को नोयडा के मूर्तिकारों से तैयार कराया गया है। करीब 51 फीट ऊंची मूर्ति का वजन 50 टन है, जबकि महाभारत के अन्य पात्रों की मूर्तियां करीब 10 फीट ऊंची होगी। कालेज परिसर में मूर्तियों का खर्च सैफई महोत्सव कमेटी उठा रही है। अखिलेश यादव के मुताबिक, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मूर्ति का अनावरण एक बड़े कार्यक्रम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के समस्त बड़े नेताओं को न्योता जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति लगवाने का ऐलान किया था।