30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिंपल यादव का बड़ा बयान, बोली- जिन्होंने अपनों को खोया है, उनको डेड बॉडी वापस की जाए

Mahakumbh 2025 डिंपल यादव ने महाकुंभ 2025 में भगदड़ के दौरान हुई मौतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों को शव वापस किया जाए। जिनके लिए परिजन दर-दर भटक रहे हैं। सरकार और सरकारी मशीनरी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Google source verification
मांगलिक कार्यक्रम में पहुंची सांसद डिंपल यादव

Mahakumbh 2025 मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सरकार महाकुंभ 2025 के (mahakumbh 2025) भगदड़ में मारे गए लोगो के शव को उनके परिजनों को सौंप दें। जिसके लिए परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं। अयोध्या में दलित बिटिया के साथ हुई तो जिंदगी दरिंदगी पर उन्होंने कहा कि उसे न्याय मिलना चाहिए। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौखट हो गई है। डिंपल यादव निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इटावा आई थी। जहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थी। इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर की घटना का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़ें: फरवरी में लें छुट्टियों का आनंद, 12 और 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंची डिंपल यादव ने कहा कि सरकार की पूरी मशीनरी चाहे मिनिस्टर हो या फिर अधिकारी घटना को छुपाने में लगी हुई है। सभी अपनी जिम्मेदारियां को निभा नहीं पा रहे हैं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है। उन्हें उनकी डेड बॉडी वापस की जाए। पार्थिव शरीर के लिए लोग भटक रहे हैं। किस पीड़ा से परिवार गुजर रहे हैं। यह सभी को समझना चाहिए।

दलित बेटी को न्याय मिलना चाहिए

अयोध्या घटना पर डिंपल यादव ने कहा की दलित बेटी के साथ बहुत गलत हुआ है। उसे न्याय मिलना चाहिए। जिस प्रकार से दरिंदगी को अंजाम दिया गया है। उससे पूरे प्रशासन पर सवाल उठता है। गोरखपुर में दो मासूम दलित बच्चों की हत्या की गई है। प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। ‌डिंपल यादव मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने आई थी। जहां पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। ‌