UP Politics: सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में रामपुर की सेंशन कोर्ट ने बरी कर दिया है। इसके बाद से सपा के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं। इस सिलसिले में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान को लेकर कहा कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया था। अब न्यायपालिका से न्याय मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने यह बयान इटावा में मीडिया से बात करते हुए दिया।