गौरतलब है कि यह जोड़ा नर्व एजेंट के संपर्क में आने के बाद अपने घर में बेहोशी की हालत में पाया गया था। आतंकवाद रोधी पुलिसिंग नेटवर्क की खुफिया पुलिस के नेतृत्व में लगभग 100 एजेंट विल्टशायर पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं। ब्रिटेन की आतंकवाद रोधी पुलिस के सहायक आयुक्त नील बसु का कहना है कि यह बहुत ही चौंकाने वाली दुखद खबर है। डॉन पीछे अपने परिवार को छोड़ गई हैं, जिसमें उनके तीन बच्चे भी हैं। हमारी संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है।