10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर 10 दिसंबर को आएगा फैसला

कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत के अधिकारियों ने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में विजय माल्या को रखने के लिए तैयार सेल का वीडियो पेश किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 12 Sep 2018, 8:39 PM IST

malya

विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर 10 दिसंबर को आएगा फैसला

लंदनः लंदन की वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट प्रत्यर्पण केस पर फैसला 10 दिसंबर को देगा। अदालत का फैसला क्या होगा यह माल्या और भारतीय पक्ष दोनों के लिए बेहद अहम है। कानूनी जानकारों की मानें तो अगर अदालत विजय माल्या के प्रत्यर्पण की अनुमति देती है, तो इसके बाद यह मामला ब्रिटेन के होम डिपार्टमेंट के पास जाएगा। यहां पर माल्या के प्रत्यर्पण की अनुमति पर फैसला होगा। अगर फैसला माल्या के खिलाफ आता है तो वह ऊपरी अदालत में इसके खिलाफ चुनौती दे सकता है।

ये भी पढ़ेंः लंदन कोर्ट में विजय माल्या का बड़ा खुलासा, कहा- देश छोड़ने से पहले वित्त मंत्री से मिला था

कोर्ट में पेश किया गया वीडियो
वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत के अधिकारियों ने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में विजय माल्या को रखने के लिए तैयार सेल का वीडियो पेश किया। भारत की तऱफ से कोर्ट को बताया गया कि प्रत्यर्पण के बाद माल्या की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। जुलाई महीने में मामले की सुनवाई करते हुए वेस्टमिन्स्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने कहा था कि संदेहों को दूर करने के लिए भारत की तरफ से ऑर्थर रोड जेल की बैरक संख्या 12 का वीडियो कोर्ट में जमा करें।

यह भी पढ़ेंः वित्त मंत्री ने विजय माल्या के दावे को बताया झूठा, केजरीवाल ने कहा देश को सच बताएं पीएम मोदी

माल्या ने आरोपों से किया इनकार
सुनवाई के दौरान विजय माल्या के वकील ने कोर्ट को बताया कि भारतीय जेलों की स्थिति बेहद खराब है इसलिए उन्हें भारत को नहीं सौंपा जाना चाहिए। उधर, भारत की तरफ से ऑर्थर जेल के उस सेल का वीडियो कोर्ट को दिया गया जिसमें माल्या को रखा जाना है। बता दें कि प्रत्यर्पण से बचने के लिए माल्या की इस दलील के बाद कोर्ट ने भारतीय अधिकारियों से जेल का वीडियो पेश करने का आदेश दिया था।