माल्या के बयान पर विपक्ष सरकार पर हमलावर
उधर, माल्या के इस खुलासे के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला बोलना शुरु कर दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि पीएम मोदी चौकीदार नहीं भागीदार हैं तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वित्त मंत्री ने आखिर देश से यह बात क्यों छिपायी। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, देश छोड़ने से पहले नीरव मोदी की प्रधानमंत्री से बैठक और माल्या की वित्त मंत्री अरुण जेटली से मीटिंग से क्या साबित होता है, यह लोग जानना चाहते हैं।