
लंदन। 70 साल के अरबपति शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी पत्नी राजकुमारी हया बिन्त बीते दिनों अचानक दुबई से फरार हो गईं थी। हया करीब 271 करोड़ रुपये और अपने दो बच्चों को साथ लेकर भागी हैं। मंगलवार को 45 वर्षीय हया ने ब्रिटेन की कोर्ट में जबरदस्ती शादी के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया है। उसने अपने बच्चों के संरक्षण की भी मांगी की है।
हया ने जबरदस्ती शादी को लेकर याचिका दायर की
मंगलवार को कोर्ट ने हया के मामले की सुनवाई शुरु कर दी। कोर्ट में हया ने जबरदस्ती शादी को लेकर याचिका दायर की है। वहीं अरबपति शासक की ओर से बच्चों के संरक्षण की मांग की जा रही है। कोर्ट ने मीडिया को हया की याचिका पर रिपोर्ट दिखाने की अनुमति दे दी है। इस याचिका में मांग की गई कि उन्हें किसी तरह की भी जबरदस्ती से बचाया जाए। उन्हें किसी तरह की मानसिक यातना और प्रताड़ना नहीं दी जाए। कोर्ट ने शेख के वकील की याचिका को ठुकरा दिया है, जिसमें उसने कहा है कि इस मामले में मीडिया को शामिल नहीं किया जाए।
ब्रिटेन में हो सकती हैं हया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हया फिलहाल लंदन में छिपी है। दुबई में इस महीने के आखिर में मुकदमे की निर्णायक सुनवाई शुरू होनी है। उनके बारे में यह माना जाता है कि वह ब्रिटेन में हैं। उन्होंने बकिंगम पैलेस गार्डेन्स में एक घर खरीदा है। बकिंघम पैलेस गार्डेन्स एक निजी मोहल्ला है। यहां पर दुनिया के सबसे महंगे घर मौजूद हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
31 Jul 2019, 2:19 PM IST
Published on:
31 Jul 2019, 11:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.