बोलोग्ना। इटली के बोलोग्ना एयरपोर्ट पर एक भीषण हादसा हो गया है। दरअसल, सोमवार दोपहर की ये घटना है, जब एक ऑयल टैंकर क्रैश हो गया। इसके बाद जोरदार भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में 2 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 55 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद आसपास की कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।