लंदन।ब्रिटेन ( Britain ) में ब्रेक्जिट ( Brexit ) को लेकर राजनीतिक अस्थिरता के बाद अब देश के अगले प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में अगले प्रधानमंत्री के तौर पर 10 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गएहै। देश के अगले प्रधानमंत्री के लिए टॉरी ( Tory ) नेतृत्व मेंअंतिम उम्मीदवारों के नाम को फाइनल कर दिया है, जिसके अनुसार 10 उम्मीदवार अगले प्रधानमंत्री बनने की रेस में शामिल हैं। इस लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं। जेरेमी हंट, डोमिनिक राब, मैट हैनकॉक और माइकल गोवे जिन्होंने नामांकन की समय सीमा से पहले ही अपने अभियान शुरू कर दिए थे, ये सभी अंतिम सूची में हैं। अब अंतिम दो उम्मीदवारों के चयन के लिए कंजर्वेटीव पार्टी के सांसद वोट करेंगे।