12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public holidays: 7 नवंबर और 15 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, एलआईसी लगातार तीन दिन बंद

प्रदेश सरकार ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस महीने एलआईसी में भी लगातार 3 दिन की छुट्टी मिल रही है। 7 नवंबर और 15 नवंबर को भी सभी कार्यालय बंद रहेंगे। स्कूल और मान्यता प्राप्त विद्यालय भी बंद रहेंगे।
2 min read
Google source verification
7 नवंबर और 15 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश में नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने 7 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन पूरे प्रदेश में नहीं देश में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त नवंबर महीने में कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी। इस मौके पर सभी स्कूल, मान्यता प्राप्त विद्यालय और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन की अवकाश तालिका के अनुसार गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बैंकों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। एलआईसी की शाखाओं में 15 नवंबर से लगातार 3 दिन की छुट्टी मिल रही है। यहां पर शनिवार और रविवार को भी कामकाज बंद रहता है।

यह भी पढ़ें: कन्नौज: 2 की बीच लड़ाई में चौकी प्रभारी-सिपाही को आना पड़ा भारी, दौड़कर हुई पिटाई, वर्दी भी फाड़ी

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 7 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी रहेगी। इस दिन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय में अवकाश रहेगा। नवंबर महीने में ही शुक्रवार 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी। इस दिन गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी। 15 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के कारण यूपी के उपचुनाव के तारीखों में परिवर्तन किया गया है। 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को उपचुनाव हो रहे हैं।

बैंक, एलआईसी 15 नवंबर को बंद रहेंगे

अप बैंक एम्पलाइज यूनियन की अवकाश तालिका के अनुसार बैंक कर्मचारियों को अभी एक और छुट्टी मिलेगी। ‌ 15 नवंबर को बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है। बड़ी संख्या में भक्तगण कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाओं में 15 नवंबर से लगातार 3 दिन की छुट्टी मिल रही है। यहां पर शनिवार और रविवार को भी कामकाज बंद रहता है। एलआईसी में सप्ताह में 5 दिन काम होता है।

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग