
सैनिक की पत्नी से मनचलों ने की छेड़छाड़, फौजी ने जमकर की पिटाई
फर्रुखाबाद. जनपद में मनचले लड़कों के हौसले देखिए पति के साथ मौजूद सीमा पर तैनात फौजी की पत्नी के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद फौजी ने दोनों को जमकर पीट दिया। जिस कारण एटीएम के बाहर सड़क पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपी अपने आप को निर्दोष बता रहे थे। तभी फौजी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आ गया तो फिर क्या हालत होगी फिर दोनों युवक के मुंह पर ताला लग गया हो।
ये है मामला
थाना नबावगंज के एक गांव निवासी फौजी श्रीनगर में तैनात है। वर्तमान में वह छुट्टी पर आया था। उसके बच्चे का इलाज वहीं के लोकल डॉक्टर से हो रहा था लेकिन उसको कोई फायदा नहीं हुआ तो फौजी गांव से पत्नी व बच्चे को लेकर दवा दिलाने फर्रुखाबाद आया था। यहां पर उसने आवास विकास स्थित प्राइवेट अस्पताल में बच्चे को डॉक्टर को दिखाया। उसके शाम को अपने घर जा रहा था लेकिन उसके जेब मे पैसा खत्म हो गया था। शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्री विशाल कालेज के निकट एटीएम से पैसा निकाल रहा था। उसकी पत्नी बाहर अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। तभी दो मनचले युवक आ गए। उन्होंने फौजी की पत्नी से छेड़छाड़ कर दी।
फौजी ने मनचलों की जमकर पिटाई की
जिसके बाद फौजी ने उन्हें जमकर धुन दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जांच पड़ताल कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फौजी का कहना था कि मैंने इन दोनों को सबक सिखा दिया है यह लोग रोड पर किसी महिला के साथ दोबारा इस प्रकार की हरकत नहीं कर सकेंगे। फौजी ने अपनी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी क्योंकि वह छुट्टियां खत्म होने पर चला जाएगा। दूसरी तरफ कोर्ट के कौन चक्कर लगाएगा।
कोई छेड़खानी न करें
यदि समाज मे सभी लोग छेड़खानी करने वालो की पिटाई करनी शुरू कर दें तो इस प्रकार की छेड़ खानियां बन्द हो जाएगी। लेकिन यहां का हिसाब यह है कि मेरी बहन के साथ कोई छेड़खानी न करें। फिर चाहे आंखों के सामने मनचले दूसरे की बहन बेटियों से छेड़खानी करते रहे।
Updated on:
09 Jun 2018 11:34 am
Published on:
09 Jun 2018 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
