पुलिस के मुताबिक, छात्रा के भाई से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर ली। बताया कि छह जुलाई को सुबह वह पत्नी सरिता के साथ बहन को कॉलेज में काम बताकर घर से ले गया। तीनों एक ही बाइक से घर से निकले। हाईवे किनारे नासा नाला पुलिया तालाब के पास पहुंचकर अंगौछे से बहन का मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव तालाब में फेंक दिया। मामले में राजेपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार ने छात्रा के भाई और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।