21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब नो शो सॉक्स का आया ट्रेंड

कुछ समय पहले एंकल लैंथ सॉक्स का चलन शुरू हुआ था, लेकिन अब ट्रैंड एक बार फिर बदल रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Nov 24, 2017

no show socks

no show socks

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए सॉक्स तो पहनना जरूरी हो जाता है। कुछ समय पहले एंकल लैंथ सॉक्स का चलन शुरू हुआ था, लेकिन अब ट्रैंड एक बार फिर बदल रहा है। एंकल लैंथ ट्राउजर्स और डेनिम का ट्रेंड अभी कम नहीं हुआ है। यूथ ने इन पर लोफर्स को खूब पसंद किया है, पर एंकल सॉक्स के साथ फैशन को लेकर समस्या रही। लोफर्स के साथ यूथ एेसे सॉक्स कैरी करना चाहता था, जिससे एंकल लैंथ पैंट्स के साथ लोफर्स को बेहतरीन लुक मिले और नो शो सॉक्स ने उनकी इस समस्या को हल कर दिया। यही वजह है कि शहर में यूथ अब नो शो सॉक्स कैरी कर रहा है।

क्या है नो शो सॉक्स

नो शो सॉक्स को लोफर्स सॉक्स के तौर पर भी पहचान मिली है। ये लो एंकल सॉक्स से भी कम हाइट के होते हैं, जिसमें ये पैर के बाहर किसी भी तरह दिखाई नहीं देते। इससे यूथ को काफी अट्रैक्टिव लुक मिलता है। इन्हें लोफर्स, जूती, स्नीकर्स पर कैरी किया जा रहा है। ये सॉक्स मल्टीपर्पज के तौर पर भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। यूथ का कहना है कि इसे कम्फर्ट के लिए भी कैरी किया जा रहा है। गारमेंट के कई बड़े ब्रैंड्स भी इसमें आगे आकर नो शो सॉक्स लॉन्च कर रहे हैं।

क्यों पॉपुलर हुए

एक्सपट्र्स का मानना है कि यूएस में ये सॉक्स काफी पहले से ही चलन में हैं, लेकिन इंडिया में जैसे-जैसे फैशन के प्रति अवेयरनेस बढ़ी, वैसे-वैसे इन सॉक्स का चलन भी बढ़ा। यूथ की पसंद लोफर्स, स्नीकर टे्रंड में है, साथ ही एंकल लैंथ पैंट्स को मैच किया जा रहा है। इसमें एेसी एसेसरीज की जरूरत थी, ताकि बेहतरीन लुक मिले।

फैक्ट्स

- ९०० से १ हजार करोड़ का है इंडिया में सॉक्स मार्केट एक अनुमान के मुताबिक
- हाईएस्ट सेल एसेसरीज में टॉप पर हैं फैशनेबल सॉक्स

बड़ी खबरें

View All

फैशन

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य