इम्ब्रॉएडरी उलेन ब्लाउज (Winter Blouse) पार्टी या फंक्शन में पहनने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस ब्लाउज डिजाइन में कढ़ाई, सेक्विन वर्क या मोती का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे और खास बनाता है। आप इसे हेवी वर्क वाली बनारसी या नेट साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। गोल्डन, सिल्वर और वाइन रेड जैसे शेड्स इस ब्लाउज के लिए परफेक्ट होती हैं। इम्ब्रॉएडरी ब्लाउज के साथ स्टेटमेंट नेकपीस भी पहन सकती है।