31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News: असद के साथ मंच पर दिखा बसपा का ये बड़ा नेता, जानिए क्या है वायरल फोटो का सच?

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बसपा के एक बड़े नेता की माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के साथ मंच साझा करने की फोटो वायरल हो रही है। इसके वायरल होते ही बसपा नेता ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फतेहपुर

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 15 Apr 2023, 8:06 PM IST

BSP leader Anwarul Haq seen stage with Atiq Ahmed son Asad

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बसपा के एक बड़े नेता की माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के साथ मंच साझा करने की फोटो वायरल हो रही है। इसके वायरल होते ही बसपा नेता ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। बसपा नेता ने आनन-फानन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और इस मामले पर सफाई दी।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के अलावा परिवार के और लोग भी मौजूद हैं। जबकि बसपा नेता अनवारुल हक असद के पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।

बसपा नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सफाई
फतेहपुर में मंच पर अतीक के परिवार के साथ मौजूद बसपा नेता अनवारुल हक की फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की सफाई दी है। बताया जा रहा है कि जिले में ATS की नजर कई राजनीतिक चेहरों पर है, जो माफिया अतीक के साथ मिलकर आतंक फैला रहे थे। हालांकि बसपा नेता फोटो वायरल होने के बाद सफाई देते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : असद का चेहरा नहीं देख पाया अतीक तो बदल गए सुर, पुलिसवालों से कही ये बात

आखिर कौन हैं बसपा नेता अनवारुल हक
बसपा नेता हाफिज अनवारूल हक फतेहपुर जिले के जहानाबाद के आदर्श नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह फोटो बसपा के प्रयागराज कार्यक्रम की बताई जा रही है। इसमें मंच पर बसपा के प्रमुख नेताओं सहित असद की मौजूदगी दिख रही है।

यह भी पढ़ें : कानपुर देहात के 70 घरों वाले इस गांव का क्यों पड़ा अनोखा नाम, जानते हैं इसका इतिहास?

फोटो वायरल होने के बाद पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल हक ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और बसपा की मजबूती से घबराकर विरोधी दल साजिश रच रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह फोटो सही है या गलत, इसके बारे में कुछ नहीं बताया।

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश