नई दिल्ली। बीते एक महीने में देश में ऐसा कुछ घटित हो चुका है, जिस पर यकीन कर पाना अभी भी मुश्किल हो रहा है। जम्मू कश्मीर से 370 हटने से लेकर शीला दीक्षित की मौत और अब अरुण जेटली का स्वर्गवास। सबसे ज्यादा दुखों का पहाड़ तो उनकी पत्नी संगीता जेटली पर टूटा। आपको शायद पता ना हो कि संगीता जेटली भी बड़े पॉलिटिकल घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता देश के बड़े लीडर्स में से एक थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अपनी जिंदगी में कभी चुनाव ना हारने वाले गिरधारी लाल डोगरा ने अपनी बेटी की शादी अरुण जेटली से की थी। यहीं से अरुण जेटली जम्मू कश्मीर से कनेक्शन में शुरू हो जाता है। आइए आपको भी बताते हैं कि कैसे...