नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से इनकम टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है। बोर्ड की ओर सर्कूलर जारी कर कहा गया है कि 25 लाख रुपए तक टैक्य बकाया होने पर भी टैक्सपेयर्स पर कोई मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। सीबीडीटी के अनुसार इनकम टैक्स रिटर्न को आसान बनाने के लिए ऐसा किया गया है। अब टीडीएस जमा करने के लिए टैक्सपेयर्स को 60 दिनों का समय दिया गया है। अगर वो इस सीमा में टैक्स जमा करा देते हैं कि तो किसी तरह कर मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। आपको बता दें कि सीबीडीटी की ओर से यह सर्कूलर 9 सितंबर को जारी किया गया है।