7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन में जब ATM तक जाना न हो संभव, तो ऐसे करें कैश का इंतजाम

ATM के अलावा भी हैं कैश हासिल करने के तरीके पोस्ट ऑफिस में किया गया है कैश का इंतजाम घर आकर पैसे दे जाएगा डाकिया

less than 1 minute read
Google source verification
cash at home

cash at home

नई दिल्ली: इस लॉकडाउन में अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां आसपास कोई एटीएम ( ATM ) नहीं है और आपका कैश भी खत्म हो चुका है । तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बिना ATM पर जाए भी आप अपने लिए कैश का इंतजाम कर सकते हैं कैसे जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल

राहुल गांधी के सवाल पर रघुराम राजन, गरीबों को डायरेक्ट ट्रांसफर करने होंगे 65 हजार करोड़

डाकिया ( POSTMAN) से मंगवा सकते हैं कैश- सोशल डिस्टेंसिंग ( SOCIAL DISTANCING ) का ख्याल रखते हुए डाकघरों में कैश का इंतजाम किया गया है । डाकिया के पास आजकल हैंड हेल्ड डिवाइस है। जिससे घर बैठे ही 10 हजार रुपये तक की निकासी कर सकते हैं। आप अपने डाकिया का फोन नंबर जानते हैं तो उन्हें फोन करें या नहीं तो सीधे अपने डाकघर में फोन करें।

पे नियरबाई के आउटलेट-

अगर आप गूगल पे ( GOOGLE PAY ), फोन पे ( PHONE PAY ) , वॉट्सैप पे जैसे वॉलिट इस्तेमाल करते हैं तो नैशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा विकसित आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम पे नियरबाई के आउटलेट, जिसे डिजिटल प्रधान कहते हैं, आपका क्यू आर कोड रीड कर आपके खाते से पैसे निकासी की सुविधा दे सकते हैं।

और भी कई सुविधाएं उठा सकते हैं- आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम से आप पैसे की निकासी, खाते में पैसे जमा करना, बैलेंस इनक्वायरी, आधार टू आधार बैंक ट्रांसफर, मिनि स्टेटमेंट और बेस्ट फिंगर डिटेक्श्न की सुविधा ले सकते हैं।