10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छुट्टी पर चंदा कोचर, ICICI बैंक को मिला नया मुखिया

ICICI बैंक बोर्ड ने अपनी बैठक में फैसला किया है कि CEO चंदा कोचर अपनी छुट्टियाें पर बनी रहेंगी। इसके साथ ही संदीप बख्शी बैंक के नए COO होंगे।

2 min read
Google source verification
Chanda Kochar

छुट्टी पर चंदा कोचर! ICICI बैंक को मिला नया मुखिया

नर्इ दिल्ली। निजी हितों को लेकर अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोपों का सामना कर रही ICICI बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीर्इआे) चंदा कोचर की छुट्टियां जारी रहेंगी। बैंक ने कहा है कि जब तक अंतरिम जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक चंदा कोचर अपनी छुट्टियाें पर बनी रहेंगीं। जबकि बैंक के लाइफ इंश्योरेंस हेड के तौर पर कार्यरत संदीप बख्शी बैंक के चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर (सीआेआे) का पद संभालेंगे। सोमवार को बैंक की उच्चस्तरीय बैठक में बोर्ड ने फैसला यह लिया है। इसके साथ मौजूदा समय में बैंक के एग्जीक्यूटीव निदेशक एनएस कन्नन ICICI प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ एग्जीक्यूटीव होंगे। सोमवार को हुर्इ बोर्ड बैठक के बाद बैंक ने बयान जारी कर ये जानकारी दी।


जज बीएन श्रीकृष्ण की नियुक्ति पर भी हुर्इ चर्चा
सेबी को दी जानकारी में बैंक ने कहा है कि गवर्नेंस और काॅर्पोरेट स्तर को ध्यान में रखते हुए चंदा कोचर ने छुट्टियां लेने का फैसला किया है । आपको बता दें कि 30 मई से ही चंदा कोचर अवकाश पर हैं। सेबी ने भी बैंक के इस बात को मान लिया है। चंदा कोचर की अनुपस्थिति में बैंक के सीओओ सीधे बैंक के बोर्ड को रिर्पोट करेंगे। बैंक ने ये भी कहा है कि जब कोचर वापस आ जाएंगी तो सीओओ संदीप बख्शी उनको रिपोर्ट करेंगे। सोमवार को हुर्इ बोर्ड की बैठक को लेकर सूत्रों का कहना है कि, वीडियोकाॅन लोन मामलें में कोचर की भूमिका और इसकी जांच के लिए गठित जांच समिति के अध्यक्ष पद पर बीएन श्रीकृष्ण की नियुक्ति पर भी विचार किया गया। इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि बोर्ड बैठक में कोचर की जगह अंतरिम सीईओ की नियुक्ति कर सकता है।

यह भी पढ़ें - धोखाधड़ी मामले में Audi के CEO रुपर्ट स्टैडलर गिरफ्तार

पांच साल तक के लिए संदीप बख्शी की नियुक्ति
संदीप बख्शी को निदेशक और चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर के तौर पर पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है। बख्शी आज यानी 19 जून 2018 से अपना कार्यभार संभालेंगे और बिजनेस और काॅर्पोरेट सेंटर फंक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे। कोचर की अनुपस्थिति में बैंक के सभी एग्जीक्यूटीव निदेशक और एग्जीक्यूटीव प्रबंधन बख्शी को रिपोर्ट करेंगे। बता दें कि वीडियोकाॅन कंपनी को लोन देने के मामले में चंदा कोचर की भूमिका पर सवाल उठने और अपने पति दीपक कोचर को लोन देने के मामले में भी नियमों के उल्लंघन के आरोप के बाद सबकी निगाहें बैंक पर टिकी हुर्इ थी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वीडियोकाॅन को ICICI बैंक ने 3250 करोड़ रुपए का लोन दिया था। बाद में वीडियोकाॅन के मालिक वेणुगोपाल धूत की मदद से बनी एक कंपनी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की अगुवाई वाली ट्रस्ट के नाम कर दी गई।

बैंक ने किया था बोर्ड का बचाव
हालांकि इस मामले का खुलासा होने के बाद बैंक ने चंदा कोचर का बचाव भी किया था। बैंक बोर्ड के चेयरमैन एमके शर्मा ने कहा था कि किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया है। बैंक ने आगे कहा था कि लोन देने का फैसला बैंक के एक समिति ने लिया था। सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड आॅफ इंडिया (सेबी) ने भी बैंक से अपील की थी कि वो सीईओ पर लगे आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दें और वीडियोकाॅन और न्यूपावर को लेकर आरोप पर खुलासा करें।