EMI पर 960 रुपए का फायदा, कैसे?
अगर किसी ने 40 लाख रुपए का कर्ज 20 साल के लिए लिया हुआ है तो रेपो रेट में 40 आधार अंकों की कटौती के हिसाब से मासिक किश्त में 960 रुपए का फायदा होगा। यानी अगर 40 हजार रुपए की मासिक किश्त जाती है तो उसे 39,040 रुपए का भुगतान ही करना होगा। अगर सालाना गणना की जाए तो 11,520 रुपए की सालाना बचत देखने को मिलेगी। जानकारों की मानें मानें तो यह फायदा तब ही देखने को मिलेगा जब लोनधारक ईबीएलआर यानी एक्सटर्नल बेंचमार्क लैंडिंग रेट ( External Benchmark Landing Rate ) से जुड़ा होगा। इसके लिए लोनधारक का सिबिल स्कोर ( Cibil Score ) भी बेहतर होना जरूरी है। इस ऐलान के बाद सबसे ज्यादा फायदा सैलरीड पर्सन और स्टार्टअप खोलने वाले लोगों को होगा, जो लॉकडाउन के कारण कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं।