27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Finance / मात्र 595 रुपए निवेश कर आप बन सकते हैं लखपति, जानें कहां और कैसे लगाना है पैसा

मात्र 595 रुपए निवेश कर आप बन सकते हैं लखपति, जानें कहां और कैसे लगाना है पैसा

हर महीनें 595 रूपए का निवेश आपको बना सकता है लखपति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की खास स्कीम सेंट लखपति ( cent lakhpati ) अपने हिसाब से तय करें लखपति बनने का वक्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 24 Jun 2020, 11:24 AM IST

cent lakhpati

cent lakhpati

नई दिल्ली: हर इंसान चाहता है कि वो जल्दी से जल्दी रईस बन जाए। इसके लिए लोग कुछ लोग बचत करते हैं तो वहीं कुछ निवेश । अगर आप भी चाहते हैं कि कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सकें तो आज हम आपको एक ऐसी ही स्कीम के बारे में बताएंगे जहां मात्र 595 रूपए के निवेश से आप लखपति बन सकते हैं। आपको लखपति कब बनना है ये आपके ऊपर निर्भर करेगा।

दरअसल हम बात कर रहे है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) की सेंट लखपति (Cent Lakhpati) स्कीम की । बैंक का कहना है कि अब जब चाहो लखपति बन जाओ, ये आपके हाथ में है।

सितंबर तक स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा 50-50 लाख का बीमा, 22 लाख लोगों को होगा फायदा

कब हुई थी शुरूआत- 'जब चाहो लखपति बनो टैग लाइन' के साथ सेंट लखपति ( Cent Lakhpati ) स्कीम दिसंबर 2016 में शुरू हुई थी । इस स्कीम के तहत कस्टमर को हर महीने कम से कम 595 रूपए का निवेश ( invest 595 monthly in Cent Lakhpati )करना होता है। 1-10 साल के निवेश की स्कीम में आपका लखपति बनना आपके ऊपर निर्भर करता है।

कितना मिलता है ब्याज- सेंट लखपति स्कीम के तहत 2 ब्याज दरें ( interest rates on cent lakhpati ) दी जा रही है अगर आप एक साल में ही लखपति बनना चाहते हैं तो 6.65 फीसदी का ब्याज आपको मिलेगा और अगर आप ज्यादा वक्त ले सकते हैं तो आपको 6.45 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।

595 रुपए के निवेश से कब बनेगे लखपति- अगर आप हर महीने 595 रुपए निवेश करेंगे तो आप 10 साल में लखपति बन सकते हैं और इसके लिए बैंक आपको 6.45 फीसदी का ब्याज देगी

1 साल में लखपति बनने के लिए- अगर आप कम समय में यानि 1 ही साल में लखपति बनना चाहते हैं तो आपको हर महीने 8040 रुपए महीने निवेश करना होगा। इस निवेश पर आपको 6.65 फीसदी ब्याज ( interest rate ) मिलेगा । और एक साल के बाद बैंक आपको 1 लाख रूपए देगी।

Home Loan Transfer का कर रहे हैं प्लान, तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान

5 साल में बनें लखपति- अगर आपको बहुत जल्दी नहीं है और आप 5 साल तक में लखपति बनना चाहते हैं तो 1,411 रुपये महीने के निवेश से आप लखपति बन सकते हैं। इसके लिए भी आपको 6.45 फीसदी का ब्याज मिलेगा।